सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत का गांधी पाकिस्तानी जिन्ना पर ढाई गुना भारी (रुपये की कीमत)पाकिस्तानी रुपये (Pakistani rupee) में लगातार गिरावट का दौर जारी है. पाकिस्तान (Pakistan) में जारी राजनीतिक उठापटक (Pakistan Political Turmoil) का असर पाकिस्तानी रुपये पर सीधा असर

पाकिस्तानी रुपये (Pakistani rupee) में लगातार गिरावट का दौर जारी है. पाकिस्तान (Pakistan) में जारी राजनीतिक उठापटक (Pakistan Political Turmoil) का असर पाकिस्तानी रुपये पर सीधा देखने को मिल रहा है.

गुरुवार को पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक रूप से नीचे गिरते हुए 189 रुपये पर पहुंच गया. इस तरह इसका लगातार नीचे की तरफ गिरना जारी रहा. रुपये में हो रही गिरावट के पीछे की वजह हाल के समय में पैदा हुआ राजनीतिक संकट (Pakistan Political Crisis) है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) मौजूदा विनिमय दर की स्थिति पर चुप्पी साधी हुई है. वहीं, अगर भारतीय रुपये से पाकिस्तानी रुपये की तुलना की जाए, तो पता चलता है कि एक भारतीय रुपया 2.5 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है.

देश में गहराते राजनीतिक संकट के मद्देनजर 4 मार्च से पाकिस्तानी रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. इंटरबैंक मार्केट में पाकिस्तानी रुपया एक डॉलर के मुकाबले 189 पर व्यापार कर रहा था. बुधवार को ये एक डॉलर के मुकाबले 186.13 पर था. इस तरह इसमें 2 रुपये 87 पैसे की गिरावट आई. रुपये में लगातार 17वें वर्किंग डे पर लगातार गिरावट जारी है. हालांकि, 24 मार्च को ये सपाट स्तर पर बंद हुआ था. मुद्रा मूल्यह्रास को देखते हुए बाजार में घबराहट पैदा हो गई है. व्यापारी आयातकों को अपना भुगतान करने के लिए कम अवधि में अधिक खरीदारी करने के लिए मना रहे हैं, ताकि बाजार में डॉलर की कमी पैदा हो सके.

लगातार कम हो रहा विदेशी मुद्रा भंडार

दूसरी ओर, राजनीतिक उठापटक का असर बैंक पर भी देखने को मिल रहा है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में साप्ताहिक आधार पर 6.04 फीसदी की गिरावट आई है. एक अप्रैल को एसबीपी के पास विदेशी मुद्रा भंडार 11,319.2 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया था. जबकि 25 मार्च को ये 12,047.3 मिलियन था. इस तरह 25 मार्च की तुलना में एक अप्रैल तक विदेशी मुद्रा भंडार में 728 मिलियन डॉलर की कमी देखी गई. ये गिरावट 26 जून 2020 के बाद से सबसे अधिक है. सेंट्रल बैंक के मुताबिक यह गिरावट कर्ज की अदायगी को दर्शाती है.

देश में जारी है सियासी संकट

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से ही राजनीतिक संकट गहरा गया. नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इसे असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया. वहीं, इमरान की सलाह पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया.वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया और गुरुवार को फैसला सुनाते हुए डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द कर दिया. साथ ही संसद को फिर से बहाल कर दिया गया है. अदालत ने कहा है कि इमरान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अप्रैल की सुबह नेशनल असेंबली में मतदान होगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।