सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन बीमा उत्पाद -1

1.    उत्पाद क्या हैलोकप्रिय संदर्भ में एक उत्पाद को एक वस्तु के बराबर माना जाता है - यानी बाजार में लाया और बेचा जाने वाला कोई सामान। उत्पाद यानी 'प्रोडक्टशब्द 'रीप्रोड्यूसशब्द से आया है जिसका मतलब है 'उत्पन्न करनाया बनाना।दूसरे शब्दों मेंउत्पाद कुछ परिश्रम या प्रयासों का प्रतिफल या परिणाम है।

2.    उत्पाद 2 प्रकार कि हो सकती है:

a.    मूर्तः यह उन भौतिक वस्तुओं को संदर्भित करता है जिन्हें सीधे स्पर्श करके जाना जा सकता है (उदाहरण ___के लिएकार या टीवी सेट)

b.    अमूर्तः यह उन उत्पादों को दर्शाता है जिन्हें केवल परोक्ष रूप से ही अनुभूत किया जा सकता है।

3.    जीवन बीमा एक अमूर्त उत्पाद है।

4.    भारत के संदर्भ में एक ट्रस्ट अन्य प्रस्ताव पॉलिसी को एमडब्ल्यूपीए (विवाहित महिला संपत्ति अधिनियम) के तहत बनाए गए एक में डालने की सुविधा रही है - इसमें पैसा केवल पॉलिसी लाभार्थी को भुगतान किया जा सकता हैजो इस प्रकार बीमित की संपत्ति पर सभी ऋणदाताओं के दावों के विरुद्ध संरक्षित रहती है।


5.    धन वापसी योजना (मनी बैक प्लान): यह आम तौर पर एक एंडाउमेंट योजना है जिसमें पॉलिसी अवधि के दौरान समय-समय पर किश्तों में बीमा राशि के एक हिस्से की वापसी और शेष बीमा राशि का भुगतान अवधि के अंत में करने का प्रावधान होता है।

6.    सहभागिता और गैर- सहभागिता योजनाएं: "सहभागिता" शब्द ऐसी पालिसियों पर लागू होता है जो जीवन बीमा कंपनी के लाभ में भागीदारी करती हैं।दूसरी ओर गैर-सहभागिता का मतलब ऐसी पॉलिसियां जो लाभ में भागीदारी नहीं करती हैं ।

7.    लाभ में भागीदारी की लाभांश विधि: अमेरिका जैसे कुछ अन्य बाजार हैं जहां लाभ लाभांश के रूप में बांटे जाते हैं। लाभांश जमा करने के लिए दो दृष्टिकोण अपनाए गए हैं।

8.    परंपरागत दृष्टिकोण "पोर्टफोलियो विधि" का था। यहां कंपनी के पास रखे पोर्टफोलियो पर कुल निवेश आय निर्धारित की जाती थी और सभी पॉलिसीधारकों को विभाज्य अधिशेष में उनका हिस्सा जमा किया जाता था।

9.    दूसरा दृष्टिकोण "मौजूदा धनराशि विधि" का है। यहां आय इस बात पर निर्भर करती है कि निवेश कब किया गया था और निवेश के समय क्या दर सुरक्षित की गयी थी। इसे विभाजित या निवेश ब्लॉक विधि भी कहा गया है क्योंकि विभिन्न निवेश ब्लॉकों को अलग-अलग रिटर्न मिलते हैं।

10. जीवन बीमा उत्पाद किसी व्यक्ति की उत्पादक क्षमता के आर्थिक मूल्य के नुकसान के लिये सुरक्षा प्रदान करते हैंजो उसके आश्रितों या स्वयं के लिए उपलब्ध होती है।

11. कोई जीवन बीमा पॉलिसी अपने मूल अर्थ मेंव्यक्ति के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित होने की स्थिति में उसके प्रियजनों को मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करती है।

12. मीयादी बीमा केवल एक निश्चित समयावधि के दौरान वैध कवर प्रदान करता है जो अनुबंध में निर्धारित किया गया रहना है। मीयादी बीमा का यूनिक से लिंग प्रोपोजिशन (खासियत) इसकी कम कीमत है जो व्यक्ति को एक सीमित बजट पर जीवन बीमा की अपेक्षाकृत बड़ी राशि को खरीदने में सक्षम बनाता है।

13. हालांकि मीयादी बीमा पॉलिसियां अस्थायी बीमा के उदाहरण हैंजहां सुरक्षा एक अस्थायी समयावधि के लिए उपलब्ध होती हैआजीवन बीमा स्थायी जीवन बीमा पॉलिसी का एक उदाहरण है।

14. एंडामेंट बीमा अनुबंध वास्तव में दो योजनाओं का एक संयोजन है - एक मीयादी बीमा योजना जो बीमा अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु के मामले में संपूर्ण बीमा राशि का भुगतान करती है और एक शुद्ध एंडामेंट योजना जो बीमित व्यक्ति के बीमा अवधि के अंत तक जीवित रहने पर इस राशि का भुगतान करती है।

 इ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह से मिलें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीमा का परिचय

We are a group of who making efforts to help out future's insurance advisor to study well for irda exam for Life Insurance, Non life Insurance ( General Insurance) and Health Insurance. We are decided to provide well prepared material for insurance advisors which will be available to them at free of cost on their mobile phone, Tablet and on Desktop. After great success for IC33EXAM Application we are now introducing IC38EXAM Application with more services to our users at free of cost. 1.     बीमा का इतिहास:  ईसा पूर्ब 3000 वर्ष से ही बीमा किसी न किसी रूप में मान रहा है। 2.     वर्तमान में प्रचलित आधुनिक वाणिज्यिक बीमा कारोबार की शुरुआत के संकेत ,  लंदन के लॉयड कॉफी हाउस  में ढूंढे जा सकते हैं। 3.     वर्ष  1706  में लंदन में शुरू की गई एमिकेबल सोसाइटी फॉर परपीचुअल एश्योरेन्स ही विश्व की सर्वप्रथम जीवन बीमा कंपनी मानी जाती है। 4.     भारत:  आधुनिक बीमा की शुरुआत लगभग...

स्मृति ईरानी जीवन परिचय

एक ऐसी ही व्यक्ति के बारे आज हम आपको बताने जा रहे है जिसमे अपने परिवार को संभालने के लिए बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उस इन्सान ने ना केवल अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनायीं बल्की राजनीत में भी अपने काबिलियत पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> जिस व्यक्ति के बारे में यहाँ पर बताया जा रहा वह आज हमारे देश की कपड़ा मंत्री है। देश की कपड़ा मंत्री का नाम लेने पर अब आप जान ही गए होंगे की यहाँ पर किसकी बात हो रही है। हम बात कर रहे है देश की कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की। तो चलिए जानते है उनकी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में एक मध्यम वर्ग परिवार में 23 मार्च 1976 में हुआ। उनके पिताजी पंजाबी और माँ बंगाली है। उन्हें दो बहनें है और स्मृति ईरानी सबसे बड़ी है। अपना परिवार चलाने के लिए उन्होंने 10 की पढाई के बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। वह शुरू में सौंदर्य उत्पाद का प...