सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्मृति ईरानी जीवन परिचय

एक ऐसी ही व्यक्ति के बारे आज हम आपको बताने जा रहे है जिसमे अपने परिवार को संभालने के लिए बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उस इन्सान ने ना केवल अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनायीं बल्की राजनीत में भी अपने काबिलियत पर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

जिस व्यक्ति के बारे में यहाँ पर बताया जा रहा वह आज हमारे देश की कपड़ा मंत्री है। देश की कपड़ा मंत्री का नाम लेने पर अब आप जान ही गए होंगे की यहाँ पर किसकी बात हो रही है। हम बात कर रहे है देश की कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की। तो चलिए जानते है उनकी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में एक मध्यम वर्ग परिवार में 23 मार्च 1976 में हुआ। उनके पिताजी पंजाबी और माँ बंगाली है। उन्हें दो बहनें है और स्मृति ईरानी सबसे बड़ी है।

अपना परिवार चलाने के लिए उन्होंने 10 की पढाई के बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। वह शुरू में सौंदर्य उत्पाद का प्रचार करती थी उसके लिए उन्हें रोजाना 200 रुपये मिलते है। लेकिन उनके नसीब में कुछ और ही लिखा था।

ग्लैमर की दुनिया से वह काफी प्रभावित हुई थी और उसके बाद उन्होंने फैसला लिया की उन्हें आगे बढ़ना है, मध्यम वर्ग से उन्हें छुटकारा पाना है।

1998 में उन्होंने फैसला लिया की उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है लेकिन वह अंतिम मुकाबले में पहुच ही नहीं पायी। आखिरकार उन्होंने मुंबई में जाकर एक नए करियर की शुरुवात करने का फैसला लिया। खुद के जरूरतों के पूरा करने के लिए उन्होंने मैकडोनाल्ड में भी काम किया। उसी दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत में ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।

स्मृति ईरानी ने 2001 में जुबिन ईरानी नामक पारसी व्यवसायी से शादी की। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए अक्तूबर 2001 में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया उसका नाम जोहर है। उसके दो साल बाद उन्हें एक लड़की हुई जिसका नाम जोइश है।


स्मृति ईरानी का करियर – Smriti Irani Career

स्मृति ईरानी को करियर में कामयाबी तक पहुँचने के लिए बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ा तब जाकर उन्हें एक बार ‘उह ला ला ला’ का एपिसोड को होस्ट करने का मौका मिला। उस शो में उन्हें मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी की जगह पर काम करने का मौका मिला था।

उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड कर देखा ही नहीं साथ ही उस शो को करने के बाद वह काफी मशहूर हो चुकी थी और खास तौर पर मशहूर निर्माता एकता कपूर भी उनके अभिनय से काफी प्रभावित हो चुकी थी। उसके बाद उन्हें स्टार प्लस पर “क्यों की सास भी कभी बहू थी” जैसे सुपरहिट टीवी शो में काम करने का मौका मिला।

उसके बाद स्मृति ईरानी बहुत ही मशहूर हो गई और सभी लोग उन्हें पहचानने लगे थे। उस सीरियल में तुलसी का किरदार निभाने के लिए स्मृति ईरानी को कई सारे पुरस्कार मिले।

सीरियल में काम करने के अलावा उन्होंने उनकी कंपनी उग्राय एंटरटेनमेंट के माध्यम से कई सारे शो किए।

उन्होंने 2008 में ‘यह है जलवा’ जैसे डांस रियलिटी शो को भी होस्ट किया था। सब टीवी पर एक मणिबेन डॉट कॉम (2009-2010) नाम की कॉमेडी सीरियल आती थी। उस सीरियल के माध्यम से उन्होंने यह भी साबित कर दिया की वह एक अच्छी कॉमेडियन का किरदार भी निभा सकती है।

स्मृति ईरानी बंगाली फ़िल्म में भी काम कर चुकी है।

धीरे धीरे स्मृति ईरानी जी राजनीति में आने लगी और माँ जन संघ की सदस्य बनी और उनके दादा आरएसएस के स्वयंसेवक थे।

2003 में ही स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया था। उसके कुछ अलगे सालों में ही स्मृति ईरानी महाराष्ट्र युवा संघ की उपाध्यक्ष बन गयी। 2004 के आम चुनाव में उन्होंने चांदनी चौक निर्वंचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन वह कपिल सिब्बल के विरुद्ध चुनाव में हार गयी।

लेकिन उस चुनाव को लड़ने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की इसीलिए चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी स्मृति ईरानी को केंद्रीय समिति का कार्यकारी सदस्य बनाया गया। धीरे धीरे स्मृति ईरानी आगे बढ़ते चली गयी। कुछ समय बाद ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया और 2010 में पार्टी के महिला संघ का अध्यक्ष चुना गया।

उनके पार्टी के प्रति समर्पण और नेतृत्व को देखकर बीजेपी ने उन्हें 2014 के आम चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए टिकट दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा । लेकिन उस चुनाव में भी स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा मगर वह उस चुनाव में काफी कम वोटो से हार गयी ।

उनकी काबिलियत को देखकर उन्हें नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया और इसी के साथ ही वह कैबिनेट की सबसे युवा सदस्य बन गयी। कुछ साल के बाद मंत्रिमडल में कुछ बदलाव किये गए और 5 जुलाई को स्मृति ईरानी को कपडा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गयी।

स्मृति ईरानी को मिले हुए पुरस्कार – Smriti Irani Award

स्मृति ईरानी को ‘क्यों की सास भी कभी बहु थी’ सीरियल में तुलसी का किरदार निभाने के लिए लगातार चार सालों तक ‘इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड’ दिए गए। 2001, 2002, 2003 और 2004 सालों के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था। यही अकादमी पुरस्कार उन्हें 2010 में भी दिया गया।

स्मृति ईरानी को 2002, 2003 और 2006 में ‘इंडियन टेली अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

उन्हें 2005 में ‘ग्रेट वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गर्व इंडियन टीवी अवार्ड्स ने भी उन्हें 2014 में ‘बेस्ट टीवी पर्सनालिटी ऑफ़ द डिकेड अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

स्मृति ईरानी केवल देश की केवल मंत्री ही नहीं बल्कि इसके पहले उन्होंने टीवी पर भी बतौर अभिनेत्री के रुप में काम भी किया है। उन्होंने अपने जीवन के दोनों किरदार बखूबी निभाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।