सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन बीमा एजेन्ट की परीक्षा

इंश्योरेंस एजेंट परीक्षा :एक नजर में


 🌹इंश्योरेंस एजेंट परीक्षा के बारे में जानें

🌹इंश्योरेंस एजेंट एग्ज़ाम

इंश्योरेंस एजेंट बनना एक लाभप्रद करियर का अवसर है। आप अपने बेचे हुए बीमा प्लांस पर असीमित कमीशन कमा सकते हैं और वो भी अपनी सुविधानुसार। हालाँकि, एजेंट बनने के लिए एक एग्ज़ाम पास करना होता है। इंश्योरेंस एजेंट का एग्ज़ाम IRDAI (भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण) द्वारा आयोजित किया जाता है, एवं वे लोग जो इस परीक्षा को पास करते हैं बतौर बीमा एजेंट काम कर सकते हैं। आइए इस इंश्योरेंस एग्ज़ाम के बारे में विस्तार से समझते हैं-

इंश्योरेंस एग्ज़ाम के लिए एलिजिबिलिटी (पात्रता)

एजेंट बनने के लिए और एग्ज़ाम देने के लिए कुछ मापदंडो की पूर्ति करनी होती है। सिर्फ़ तब जब आप निर्दिष्ट योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इस एग्ज़ाम को देने योग्य होते हैं, तथा लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बुनियादी मान दंड निम्न हैं-


  • आप उम्र में कम से कम 18 वर्ष के होने चाहिए।
  • यदि आप ग्रामीण इलाक़े में रहते हैं तो आपकी योग्यता कम से कम 10वीं पास और यदि आप शहरी इलाक़े में रहते हैं तो आप कम से कम 12वीं पास होने चाहिए।
  • आपको किसी एक बीमा कंपनी में नामांकन दाखिल करना होता है।
  • आपको IRDAI द्वारा निर्धारित एक विशेष प्रशिक्षण ग्रहण करना होता है जिससे की आप बीमा एजेंट एग्ज़ाम में बैठने के योग्य हो जाते हैं।

एग्ज़ाम की संरचना

बीमा एजेंट का एग्ज़ाम ऑनलाइन माध्यम से संचालित होता है। यह 100 नंबर की एक प्रश्नावली होती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। परीक्षा को पास करने के लिए और इंश्योरेंस एजेंट का लाइसेंस प्राप्त करने के योग्य बनने के लिए कम-से-कम 40% अंक अर्जित करने अनिवार्य होते हैं।

इंश्योरेंस एग्ज़ाम की तैयारियाँ

इंश्योरेंस एग्ज़ाम की तैयारी करना बेहद सरल है। इसके लिए IRDAI द्वारा एक सर्टिफिकेशन कोर्स निर्धारित किया गया है। IRDAI द्वारा अधिकृत संस्थान ही संचालित एग्ज़ाम के मूल पाठ्यक्रम से आपको परिचित कराती हैं और प्रशिक्षण प्रदान कर सकती हैं। यहाँ आपको बीमा क़ारोबार से जुड़ी मूल बातें और उसके महत्त्वपूर्ण सिद्धांत समझ आते हैं । IRDA निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार, आपको निम्न पढ़ाया जाता है-


  • बीमा की संकल्पना, उसकी ज़रूरत और उद्देश्य
  • बीमा संबंधित महत्त्वपूर्ण टर्म्ज़ जैसे कि- संकट, आपदा और विपत्ति (रिस्क, पेरिल और हज़ार्ड)
  • बीमा बाज़ार व उसकी प्रणाली
  • बीमा के सिद्धांत
  • बीमा कैसे बेचें, इत्यादि.

यदि आप प्रशिक्षण ठीक तरह से ग्रहण करते हैं, बीमा की संकल्पना और सिद्धांतों को ठीक तरह से समझ के, जानकारी को प्राप्त करते हैं, तो आपकी इंश्योरेंस एग्ज़ाम की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और आप आसानी से इंश्योरेंस एजेंट का एग्ज़ाम पास कर सकते हैं। 

इंश्योरेंस एग्ज़ाम का महत्व

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने हर एजेंट को बीमा बेच सकने से पूर्व सर्टिफाइ (प्रमाणित) होना अनिवार्य किया है। इस प्रमाणपत्र की प्राप्ति इंश्योरेंस एजेंट एग्ज़ाम के ज़रिए ही प्राप्त हो सकती है।

इस परीक्षा का मुख्य कारण ये सुनिश्चित करना है कि प्रशिक्षित एवं जानकार लोग ही बीमा बेचें।

चूँकि बीमा एक तकनीकी संकल्पना है, तकनीकियों की जानकारी सिर्फ़ उन व्यक्तियों के पास हो सकती है जिन्होने बीमा की पढ़ाई किसी कोर्स के माध्यम से की हों ।

इंश्योरेंस एजेंट एग्ज़ाम प्रत्याशी एजेंट द्वारा प्राप्त की हुई जानकारी को परखता है। सिर्फ़ वे प्रत्याशी जो इसे पास करते हैं, लाइसेंस की प्राप्ति कर सकते हैं।

लाइसेंसी एजेंट, सही जानकारी होने के चलते, सही बीमा प्रॉडक्ट को क्लाइंट को बेच सकने की बेहतर स्थिति में होते हैं।

मिले:इ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।