सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्मार्टफोन व टैबलेट पाने वाले लाखों छात्रों की पढ़ाई में मदद करेगा Infosys

        <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

 उत्तर प्रदेश यूपी के लाखों छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन-टैबलेट तो मुफ्त मिलेगा ही, साथ ही इसके जरिए वह नि:शुल्क पढ़ाई भी कर सकेंगे। यह काम बहुराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस के जरिए कराया जाएगा। इसके लिए यूपी सरकार व इंफोसिस के बीच जल्द एक एमओयू साइन किया जाएगा। इससे लाखों छात्रों की पढ़ाई में मदद होगी।

असल में कंपनी तकनीकी इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर यूपी सरकार के साथ सहयोगी करेगी। कंपनी के स्प्रिंग बोर्ड प्लेटफॉर्म पर 3900 कोर्स व प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इस कंटेंट को विषयवार छात्रों के टैबलेट व स्मार्टफोन मेंआनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा एक फ्लैश मैसेजिंग एप डिजिशक्ति अध्ययन भी तैयार किया जा रहा है। इसमें उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, स्किल डवलपमेंट मिशन, चिकित्सा शिक्षा, पैरा मेडिकल, एमएसएमई व दिव्यांगजन कल्याण विभाग आदि अध्ययन सामग्री तैयार करेंगे। इसे फ्लैश मैसेजिंग एप के जरिए छात्र छात्राओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ से स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण अभियान शुरू करने जा रही है। जिलों में इसके वितरण के लिए भंडारण स्थल से संबंधित संस्थान या वितरण स्थल तक लाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी वितरण का काम करवाएगी। टैबलेट व स्मार्टफोन के भंडारण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे व पुलिस सुरक्षा का इंतजाम होगा। इन सबके लिए हर जिले तीन लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। किस छात्र को किस आईएमईआई नंबर या सीरियल नंबर का टैबलेट या फोन मिलेगा, यह पहले से तय हो हो गया है। जिले में वितरण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करा कर दो मिनट का वीडियो व पांच फोटोग्राफ डिजिशक्ति पोर्टल पर अपलोड होंगे।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
“Nice info!”
“Great share!”
“Useful post”

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।

जीवन बीमा के कानूनी सिद्धान्त

अनुबंध,  कानून द्वारा लागू करने योग्य दो पक्षों के बीच किया जाने वाला एक समझौता है। भारतीय अनुबंध अधिनियम , 1872  के प्रावधान भारत में बीमा अनुबंध सहित सभी संविदाओं को नियंत्रित करते हैं। 1.     बीमा पॉलिसी दो पक्षों यानि कि बीमाकर्ता कहे जानेवाली कंपनी और बीमित कहे जाने वाले पॉलिसीधारक के बीच अनुबंध है और यह भारतीय अनुबंध अधिनियम , 1872  में उल्लिखित आवश्यकताओं को पूरा करती है। 2.     बीमा अधिनियम , 1938  में हाल में किये गए संशोधनों (मार्च , 2015)  में उन स्थितियों के बारे में कुछ दिशानिर्देश प्रदान किये गए हैं जिनके अंतर्गत किसी पॉलिसी पर धोखाधड़ी के लिए सवाल उठाया जा सकता है। 3.     वैध कानूनी अनुबंध के तत्व : a.     प्रस्ताव और स्वीकृति b.     प्रतिफल c.      पक्षों के बीच समझौता d.     स्वतंत्र सहमति e.     पक्षों की क्षमता f.       वैधता 4....