सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नए साल पर अपनी बेटी को बनाएं लखपति, सिर्फ 250 रु में खोलें ये सरकारी खाता, मिलेगा 15 लाख का फायदा 🌺🌺

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

Sukanya Samriddhi Yojana- नया साल आ रहा है। यह नए रिज्यॉलूशन (New Year Resolution) लेने और आदतों को बदलने का अवसर होता है। ऐसे में आप भी इस बार नए साल पर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी बिटिया को नए साल पर सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का तोहफा दे सकते हों।  इसमें आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकते है। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए शुरू की गई एक छोटी जमा योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में सबकुछ..
 

क्या है SSY स्कीम?
इस योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है। इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे।

कहां खुलवाएं खाता?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। इस योजना के तहत अकाउंट बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये जमा के साथ खोला जा सकता है। 

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

देने होंगे ये डॉक्युमेंट?
चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं। खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।  इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र, जैसे-पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट देना होगा। 

कब मैच्योर होता है यह खाता?
खाता खुलने की डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) सुकन्‍या समृद्धि खाता मैच्‍योर होता है। सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज है। 

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"

     crossorigin="anonymous"></script>

टिप्पणियाँ

डॉ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा…
बहुत ही सार्थक लेख
डॉ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा…
बहुत ही सार्थक लेख समाज के लिए बहुत उपयोगी है।
कुंवर वैभव विक्रम सिंह ने कहा…
The information you have given Society will be greatly benefited by it.
KVK SITAPUR-2, Katiya , Sitapur,UP ने कहा…
Krishi Vigyan Kendra Katia Sitapur encourages your writing.
Global kisan ने कहा…
Thanks a lot.
����������

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।