सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नया फोन क्यों खरीदना? बदल डालिए सिर्फ 5 सेटिंग्स, पुराना फोन ही दौड़ने लगेगा

नया फोन क्यों खरीदना? 

बदल डालिए सिर्फ 5 सेटिंग्स, पुराना फोन ही दौड़ने लगेगा

स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए डिवाइस में तो पावरफुल प्रोसेसर दे रही हैं। लेकिन, हमारे फोन जैसे-जैसे पुराने होते जाते हैं इनकी परफॉर्मेंस भी धीमी होती चली जाती है। कई सारे ऐप्स, गेम्स और दूसरी तरह के डेटा के चलते इनकी स्पीड प्रभावित होती है। यहां हम आपको 5 टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपने पुराने फोन की परफॉर्मेंस को तेज कर सकते हैं। 

1. फ्री करें इंटरनल स्टोरेज
सबसे पहला स्टेप स्मार्टफोन की स्टोरेज क्लीन करने का होता है। स्टोरेज भर जाने की वजह से भी फोन धीमा पड़ जाता है। इसके लिए आप गूगल के Files ऐप की मदद ले सकते हैं। यह आपको डुप्लिकेट तस्वीरों, बड़ी फाइल्स और फालतू मीडिया फाइल्स को डिलीट करने में मदद करता है। ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसका साइज भी काफी छोटा है।

2. इन ऐप्स को करें Uninstall
हमारे स्मार्टफोन में ढेरों ऐप्स मौजूद रहते हैं। हालांकि इनमें से कुछ का ही इस्तेमाल हम रेग्युलर करते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे, उन्हें फोन से अनइंस्टॉल कर दें। साथ ही जो ऐप्स लगातार आपके फोन की मेमोरी खा रहे हैं, या बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, उनसे भी बचने की कोशिश करें। 

3. फोन को करें रिस्टार्ट
कभी-कभी आपके डिवाइस को रिस्टार्ट करने से भी रैम फ्री हो जाती है और ऐप्स रीसेट हो जाती हैं। जिन फोन्स में रैम कम होती है, उनके लिए यह तरीका काफी काम आ सकता है। हालांकि, यह 8 जीबी या 12 जीबी रैम वाले नए एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए कारगर नहीं है

4. इस तरह के ऐप्स का करें इस्तेमाल
फोन की स्पीड धीमी होने की एक वजह एप्स का बड़ा साइज भी होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने फोन में लाइट वर्जन ऐप्स का इस्तेमाल करें। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और twitter जैसे पॉपुलर ऐप्स का लाइट वर्जन आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इनमें फीचर्स की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन आपके फोन की काफी स्टोरेज बच सकती है। 

5. फैक्ट्री रिसेट
अगर आपके फोन में सभी ट्रिक्स इस्तेमाल करने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा है, तब आखिरी तरीका फैक्ट्री रिसेट का है। इसके जरिए आपका फोन पूरी तरह से नए जैसा हो जाएगा। यानी इसमें वही सेटिंग्स और ऐप्स रह जाएंगे, जो नया फोन खरीदते समय आए थे। ध्यान देने वाली बात है कि आपका पूरा डेटा भी डिलीट हो जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी सभी तस्वीरें, वीडियोज और कॉन्टैक्ट आदि का बैकअप रख लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।