सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूक्रेन रशिया वार: वलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के साथ बातचीत के दौरान दावा किया कि रूसी बल यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुके हैं और वे तीसरे संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के साथ बातचीत के दौरान दावा किया कि रूसी बल यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुके हैं और वे तीसरे संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं. जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में माइकोलाइव के उत्तर में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों से रूस के तेल एवं गैस क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाने और क्रेडिट कार्ड सुविधा को निरस्त करने की अपील की है. दक्षिण कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी की नेता लिंडसे ग्राहम ने कहा कि शनिवार को अमेरिकी सांसदों से निजी बातचीत के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर बल दिया.

ग्राहम ने एक वीडियो में कहा कि ऐसा कुछ भी जो रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता, वो यूक्रेन के लोगों के लिए सहायक होगा और ऐसा होने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए युद्ध को और मुश्किल बना देगा.

प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का नियंत्रण बरकरार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि देश के मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्से के प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का नियंत्रण बरकरार है जबकि रूसी बल खारकीव, निकोलीव, चेर्निहाइव और सुमी को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं. जेलेंस्की ने कहा, ' हम अतिक्रमणकारियों को ऐसा नुकसान पहुंचा रहे हैं कि उन्होंने अपने बुरे समय में भी ऐसे नुकसान नहीं देखे होंगे.'

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि युद्ध के 10 दिन में 10,000 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है. हालांकि, इस दावे की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. रूस की ओर से हताहत सैनिकों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही. हालांकि, बुधवार को रूस ने लड़ाई में करीब 500 सैनिकों की मौत होने के बारे में खुलासा किया था.

चेर्निहाइव में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त

यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें चेर्निहाइव में एक रूसी विमान को आसमान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस समय ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े. इस तरह की अटकलें थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है. इसके बाद पुतिन ने यह बयान दिया है. पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है. उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति उपजे नहीं.

इटली के सरकारी टीवी प्रसारक राई ने रूस में उसकी कवरेज को स्थगित करने का फैसला किया है. अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों द्वारा रूस में अपना संचालन अस्थायी तौर पर रद्द किए जाने के बाद शनिवार को इटली के राई ने भी संचालन स्थगित कर दिया. राई ने कहा कि उसके पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर ये उपाय जरूरी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।