सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
दोहे-
शीर्षक- *दिसंबर की आखिरी रात*

सन बाइस की आखिरी, 
शेष आज है रात।
सन तेइस के भोर में,
 आये नवल प्रभात ।।1

साल माह दिन पल पहर  ,
देते हैं संज्ञान।
जो भी आया भूमि पर,
हो उसका अवसान।।2

माह दिसंबर शीत में,
 गलकर भी आबाद।
जाते ,आये जनवरी, 
सुंदर आशीर्वाद।।3

बिन अलाव कटती नहीं ,
पूसी ठंडी रात।
कथरी सब असमर्थता,
व्यक्त करें बिन बात।।4

माह दिसंबर जा रहा,
देकर शीत प्रचंड।
कांप रहा हर जीव है, 
भू पर पाकर पिंड।।5

अवरोही पा पूर्णता ,
हो नवीन आरोह।
इसी मंत्र से ऋतु फलै,
बढ़े वासना मोह।।6

कैसे खुशी मना सकें,
 दीन दरिद्र गरीब।
रात मड़ैया में कटे,
दिन भोजन तरकीब।।7

माह दिसंबर दे रहा,
सबको यह संदेश।
मानवता अपनाइए, 
हरिये जन के क्लेश।।8

सारी आमद खेत में,
खाद बीज जल घालि।
किसी तरह जनता रही,
निज बच्चों को पालि।।9

पूस नारकी माह में ,
सूझि परइ नहिं पंथ।
शीत बिकट हड्डी गलें, 
मुश्किल सांस सुपंथ।।10
ऐसे में नव वर्ष का,
क्या आदर सत्कार।
दो मुट्ठी जाड़ा बिकट, 
बहु अभाव परिवार।।11

शीत लहर कुहरा बिकट,
हांड़ कँपाऊ सर्द।
नए ईसाई वर्ष में,
लेना मुश्किल फर्द।।12

दस घण्टे का हो दिवस,
चौदह की हो रात।
जाड़े में सूरज नहीं ,
दिखते कभी प्रभात।।13

माह दिसंबर बोलिये,
या फिर कहिये पूस।
दर्शन सूरज धूप के,
होते दिए न घूस।।14

धनु के पन्द्रह पूस में,
मकर माघ पच्चीस
आती है उपरांत ही,
 बड़ों बड़ों को खीस।।15

नया अन्न घर में नहीं, 
अरु नहिं बसन नवीन।
हर अभाव माथे चुभे, 
गुद्दर बहुत मलीन।।16

भारत का संवत नया, 
आवै मावस चैत।
दर्शन सूरज धूप के,
पावहिं सभी मठेत।।17

सबके चेहरों पर खुशी,
सबके घर नव अन्न।
सूर्य ताप पाकर सभी,
जड़ चेतन चैतन्न।।18

पूर्ण आत्म विश्वास में,
सब भारत के लोग।
नवा अन्न 


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और Global Foundation society से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/r3feT6YmCpj2Wfhw7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।