सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लाला लाजपत राय की Biography: मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी...

लाला लाजपत राय की Biography: मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी...

प्रारंभिक जीवन

लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में एक हिंदू परिवार में हुआ था। इन्होंने वकालत की शिक्षा प्राप्त की थी इसलिए अपने शुरूआती दिनों में इन्होंने हरियाणा के हिसार और रोहतक में कुछ दिनों तक वकालत भी की लेकिन आजादी का ख्वाब देखने वाले वीर लाल का मन कहां कचहरी में लगने वाला था इसलिए इन्होंने वकालत छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

लाल-बाल-पाल थे त्रिमूर्ति

इन्हें कांग्रेस पार्टी के गरम दल के प्रमुख नेताओं में से गिना जाता था। इनकी बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ अच्छी बनती थी इसलिए इस त्रिमूर्ति को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता था। इन्हीं तीनों नेताओं ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतन्त्रता की मांग की थी जो बाद में पूरे देश की मांग और आवाज बन गई थी। इन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज के लिए काफी काम किया था। यही नहीं इन्होंने हंसराज के साथ दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालयों का प्रसार किया, जिन्हें आजकल डीएवी स्कूल्स व कालेज के नाम से जाना जाता है। लालाजी ने अनेक स्थानों पर अकाल में शिविर लगाकर लोगों की सेवा भी की थी।

मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी...

30 अक्टूबर 1928 को इन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये। उस समय इन्होंने कहा था कि मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी और वही हुआ भी, लालाजी के बलिदान के 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया। 17 नवंबर 1928 को इन्हीं चोटों की वजह से इनका देहांत हो गया।

ब्रिटिश पुलिस अधिकारी साण्डर्स की हत्या

लाला जी की मृत्यु से सारा देश आक्रोशित हो उठा और चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य क्रांतिकारियों ने लालाजी की मौत का बदला लेने का निर्णय किया, जिसके चलते ही 17 दिसम्बर 1928 को ब्रिटिश पुलिस अधिकारी साण्डर्स की हत्या हुई थी और इसी कारण इस हत्या को अंजाम देने वाले देशभक्त भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया था।

पंजाब केसरी कहा जाता है...

लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। लालाजी ने हिन्दी में शिवाजी, श्रीकृष्ण और कई महापुरुषों की जीवनियां भी लिखी थीं, उन्होने देश में और विशेषतः पंजाब में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में बहुत सहयोग दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन बीमा उत्पाद -1

1.     उत्पाद क्या है :  लोकप्रिय संदर्भ में एक उत्पाद को एक वस्तु के बराबर माना जाता है - यानी बाजार में लाया और बेचा जाने वाला कोई सामान। उत्पाद यानी  ' प्रोडक्ट '  शब्द  ' रीप्रोड्यूस '  शब्द से आया है जिसका मतलब है  ' उत्पन्न करना '  या बनाना।दूसरे शब्दों में ,  उत्पाद कुछ परिश्रम या प्रयासों का प्रतिफल या परिणाम है। 2.     उत्पाद  2  प्रकार कि हो सकती है: a.     मूर्तः  यह उन भौतिक वस्तुओं को संदर्भित करता है जिन्हें सीधे स्पर्श करके जाना जा सकता है (उदाहरण  ___ के लिए ,  कार या टीवी सेट) b.     अमूर्तः  यह उन उत्पादों को दर्शाता है जिन्हें केवल परोक्ष रूप से ही अनुभूत किया जा सकता है। 3.     जीवन बीमा एक अमूर्त उत्पाद है। 4.     भारत के संदर्भ में एक ट्रस्ट अन्य प्रस्ताव पॉलिसी को एमडब्ल्यूपीए (विवाहित महिला संपत्ति अधिनियम) के तहत बनाए गए एक में डालने की सुविधा रही है -...

स्मृति ईरानी जीवन परिचय

एक ऐसी ही व्यक्ति के बारे आज हम आपको बताने जा रहे है जिसमे अपने परिवार को संभालने के लिए बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उस इन्सान ने ना केवल अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनायीं बल्की राजनीत में भी अपने काबिलियत पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> जिस व्यक्ति के बारे में यहाँ पर बताया जा रहा वह आज हमारे देश की कपड़ा मंत्री है। देश की कपड़ा मंत्री का नाम लेने पर अब आप जान ही गए होंगे की यहाँ पर किसकी बात हो रही है। हम बात कर रहे है देश की कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की। तो चलिए जानते है उनकी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में एक मध्यम वर्ग परिवार में 23 मार्च 1976 में हुआ। उनके पिताजी पंजाबी और माँ बंगाली है। उन्हें दो बहनें है और स्मृति ईरानी सबसे बड़ी है। अपना परिवार चलाने के लिए उन्होंने 10 की पढाई के बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। वह शुरू में सौंदर्य उत्पाद का प...

उपलव्धियों का भारत :मोदी युग

  मोदी युग: हर क्षेत्र कीर्तिमान स्थापित कर रहे-  इन 7 सालों में मोदी जी ने क्या किया जो आज तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। अवश्य पढ़ें कहीं बीच में ही छोड़ दिया तो आपकी आँखे बंद ही रह जाएंगी इसलिए पूरा अवश्य पढ़ें ,, पहली उपलब्धि- ,200 साल तक हमारे देश को गुलाम बनाने वाले ब्रिटेन में 53 देशों की मीटिंग में मोदी जी महा अध्यक्ष बने,,,इसी बात से हर एक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाना चाहिए,,, इ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह से मिलें। दूसरी उपलब्धि-  UN मानवाधिकार परिषद में भारत की बड़ी जीत हुई है,,,सबसे ज्यादा वोटों के साथ बना सदस्य,, 97 वोटों की आवश्यकता थी मिले 188 वोट,,,, क्या अब भी भारत की जनता पूछेगी की मोदी विदेश क्यूँ जाते हैं,,,, तीसरी उपलब्धि- दुनियाँ के 25 सबसे ताकतवर देशों की हुई लिस्ट जारी,,, भारत आया नम्बर चार पर हमसे आगे अमेरिका, रूस और चीन है,,,ये है मोदी युग,,, चौथी उपलब्धि*- ,,,1 लाख करोड़ के पार पहुँचा GST का मासिक टैक्स कलेक्शन,,,,, ये है एक चाय वाले का अर्थशास्त्र,,, पाँचवी उपलब्धि*- ,,,नए सौर...