सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन औषधि दिवस(Jan Aushadhi Diwas)

जन औषधि दिवस(Jan Aushadhi Diwas) 
"""""""""""""""""""«""""""""""""""""""""""""«"""""""""""""
पूरे देश में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas) मनाया जाता है. पीएमओ ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12:30 बजे जन औषधि के लाभार्थियों के साथ-साथ जन औषधि केंद्र मालिकों से बातचीत करेंगे.

उसके बाद पीएम का संबोधन होगा. दरअसल, देशवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा (Health care) को सस्ती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से लोगों के बीच सस्ती और गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं. जन औषधि केंद्रों को देशभर में बढ़ावा देने के लिए 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है.

जन औषधि दिवस का मुख्य कार्यक्रम 7 मार्च को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री, डा मनसुख मंडाविया और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, श्री भगवंत खुबा इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने जन औषधि केंद्र के बारे में बताते हुए कहा था कि, 'सभी को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए भारत में करीब 8,600 जन औषधि केंद्र चल रहे हैं. इसे बढ़ावा देने के लिए 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है. इन केंद्रों से लाखों लोग सस्ते दामों पर दवाएं खरीदते हैं.' उन्होंने जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में और अधिक प्रोत्साहन देने और जागरूकता पैदा करने की बात कही थी.

1 जुलाई 2015 से जनऔषधि योजना की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना प्रधानमंत्री ‪नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2015 को घोषित एक खास योजना है. इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाइयां बाजार मूल्य से कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके लिए सरकार द्वारा 'जन औषधि स्टोर' बनाए गए हैं, जहां जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं. इस योजना का लक्ष्य देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएमबीजेपी केंद्र खोलने का है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।