सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई कामर्स : टाटा की तैयारी टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अब ई-कॉमर्स (e-commerce) में अपनी जबरदस्‍त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कसी

. 

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अब ई-कॉमर्स (e-commerce) में अपनी जबरदस्‍त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कस ली है. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) इसके लिए तगड़ा फंड जुटाने की तैयारियों में लगी है.

इसके लिए कंपनी कुछ फर्मों से कुछ-कुछ हिस्‍सेदारी बेचकर ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्मों और स्ट्रैटेजिक इंवेस्टर्स से फंड पर विचार कर रही है.

टाटा ग्रुप ने गोल्डमैन सॉक्‍स (Goldman Sachs) और जेपी मॉर्गन (JP Morgan) से इस संबंध में संपर्क किया है, ऐसा इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का दावा है. टाटा ग्रुप ई-कॉमर्स के साथ ही क्लीन एनर्जी (Energy) कारोबार के विस्‍तार के लिए भी पूंजी जुटाना चाहती है.


5,000 करोड़ का लक्ष्‍य

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा समूह टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टाटा पावर और टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समेत समूह की कुछ और कंपनियों में हिस्सेदारी बिक्री के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्‍लान बनाया है. टाटा समूह ग्रुप की भिन्‍न-भिन्‍न कंपनियों में प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए या फिर प्रमोटर हिस्सेदारी की बिक्री के माध्यम पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है.

TataNeu में होगा निवेश

टाटा अपने ई-कॉमर्स बिजनेस को और मजबूत करना चाहता है, जिसमें TataNeu भी शामिल है. टाटा यह सारी कवायद अपने महत्वाकांक्षी टाटा डिजिटल प्रोजेक्ट, टाटान्यू सुपर-ऐप (TataNeu super-app) वेंचर में निवेश के लिए कर रहा है. टाटा का इरादा TataNeu को जबरदस्‍त तरीके से बाजार में उतारने की है. इसके लिए वह फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं चाहता.

कुछ दिन पहले एक नियामक फाइलिंग में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा था कि उसका बोर्ड मंगलवार को बैठक करेगा, जिसमें विदेशी खरीदार को अपनी चुकता इक्विटी पूंजी के 1.5% के बराबर प्रेफरेंशियल शेयर जारी करके फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि गोल्डमैन सॉक्‍स और जेपी मॉर्गन संभावित निवेशक हो सकते हैं. हालांकि, इस विषय पर पूछने पर टाटा ग्रुप के प्रवक्‍ता ने कोई जवाब नहीं दिया.

टाटा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टाटा समूह को अच्‍छी तरह पता है कि ई-कॉमर्स सेक्‍टर में जबरदस्‍त प्रतिस्‍पर्धा है और यहां पहले से मौजूद बड़े प्‍लेयर्स से बिना मजबूत वित्‍तीय फंड के मुकाबला नहीं किया जा सकता. इसलिए कंपनी का इरादा हर तरह से मजबूत होकर ही मैदान में उतरने की है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।