सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pakistan Government: भारत के सामने पाकिस्तान सरकार ने टेके घुटने! आग बबूला हुए पाकिस्तानी

Pakistan Government: भारत के सामने पाकिस्तान सरकार ने टेके घुटने! आग बबूला हुए पाकिस्तानी

Pakistan PM Shehbaz Sharif: शहबाज सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन (Pakistan High Commission) के लिए नए ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मिनिस्टर के अपॉइंटमेंट (Appointment) को अप्रूवल दे दिया है. पाकिस्तान की सरकार एक मंजूरी देकर इतनी बुरी तरह फंस गई है कि सरकार को अपने फैसले के लिए सफाई देनी पड़ रही है.
पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित (Abdul Basit) ने पाकिस्तान के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा है कि जब भारत के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं हैं तो फिर ट्रेड मंत्री को नियुक्त करने की क्या जरूरत है. पाकिस्तान का फैसला था कि जब तक भारत कश्मीर (Kashmir) के फैसले को वापस नहीं लेता तब तक भारत के साथ कोई व्यापार नहीं किया जाएगा. ऐसे में शहबाज सरकार (Shehbaz Sarkar) का फैसला भारत की तरफ उनके झुकाव को दिखा रहा है. 

सरकार को देनी पड़ी सफाई


शहबाज सरकार ने नए ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मंत्री के तौर पर कमर जमान (Qamar Zaman) की नियुक्ति के फैसले पर कहा कि ये एक रूटीन प्रोसीजर है. इस फैसले का भारत से व्यापार (Trade) को लेकर कोई संबंध नहीं है. इस अपॉइंटमेंट को भारत के साथ कारोबार प्रतिबंधों में छूट देने की बात से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. पूर्व पीएम इमरान खान (Former PM Imran Khan) ने भी भारत सरकार के साथ कारोबार को पार्शियली रिज्यूम कर दिया था.

कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये फैसला भारत के साथ व्यापार को रिज्यूम करने का पहला कदम हो सकता है. पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति (Economic Condition) में भी इसके जरिए कुछ सुधार हो सकता है. जो लोग शहबाज सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इमरान सरकार का भारत से चीनी और रूई के इंपोर्ट (Import) पर लगी रोक को हटाए जाने के फैसले को भी याद कर लेना चाहिए.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।

जीवन बीमा के कानूनी सिद्धान्त

अनुबंध,  कानून द्वारा लागू करने योग्य दो पक्षों के बीच किया जाने वाला एक समझौता है। भारतीय अनुबंध अधिनियम , 1872  के प्रावधान भारत में बीमा अनुबंध सहित सभी संविदाओं को नियंत्रित करते हैं। 1.     बीमा पॉलिसी दो पक्षों यानि कि बीमाकर्ता कहे जानेवाली कंपनी और बीमित कहे जाने वाले पॉलिसीधारक के बीच अनुबंध है और यह भारतीय अनुबंध अधिनियम , 1872  में उल्लिखित आवश्यकताओं को पूरा करती है। 2.     बीमा अधिनियम , 1938  में हाल में किये गए संशोधनों (मार्च , 2015)  में उन स्थितियों के बारे में कुछ दिशानिर्देश प्रदान किये गए हैं जिनके अंतर्गत किसी पॉलिसी पर धोखाधड़ी के लिए सवाल उठाया जा सकता है। 3.     वैध कानूनी अनुबंध के तत्व : a.     प्रस्ताव और स्वीकृति b.     प्रतिफल c.      पक्षों के बीच समझौता d.     स्वतंत्र सहमति e.     पक्षों की क्षमता f.       वैधता 4....