सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल बजाज : एक हस्ती भारतीय उद्योग जगत के बेहत लोकप्रिय कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज का निधन


भारतीय उद्योग जगत के बेहत लोकप्रिय कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज (Padma Bhushan Rahul Bajaj) का 12 फरवरी को निधन (Rahul Bajaj Death) हो गया है। हमारा बजाज (Hamara Bajaj) वाले राहुल बजाज लंबे वक्त से बीमार थे। करीब महीने भर पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह एक सफल कारोबारी तो थे ही, साथ ही राजनीति में भी उन्होंने अपना लोहा मनवाया था। उनकी मौत से कारोबार की दुनिया से लेकर राजनीति तक में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने करीब 40 साल तक बजाज ऑटो के चेयरमैन (Bajaj Group chairman Rahul Bajaj) का पद संभाला था। देश के तमाम लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। आइए आपको बताते हैं राहुल बजाज (Rahul Bajaj Latest News) से जुड़े कुछ सवालों के जवाब, जो हर किसी के मन में उठ रहे होंगे।
कैसे हुई राहुल बजाज की मौत?
राहुल बजाज लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। बताया जा रहा है उन्हें न्यूमोनिया भी हो गया था और वह दिल की बीमारी से भी परेशान थे, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक (Ruby Hall Clinic) में भर्ती किया गया था। 12 फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस
  1. ली।
  2. कितनी है राहुल बजाज की दौलत?
    राहुल बजाज की दौलत यानी नेटवर्थ 12 फरवरी 2022 को फोर्ब्स के अनुसार 8.2 अरब डॉलर यानी करीब 62,000 करोड़ रुपये (Rahul Bajaj Net Worth) है।
  3. कितने साल के थे राहुल बजाज?
    राहुल बजाज की उम्र 83 साल (Rahul Bajaj Age) थी। उनका जन्म 10 जून 1938 को अग्रवाल परिवार में हुआ था। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमनालाल बजाज (Jamnalal Bajaj) के पोते थे।
  4. राहुल बजाज को मिले कौन-कौन से सम्मान?
    राहुल बजाज की तरफ से समाज को दिए गए योगदान के चलते उन्हें 2001 में पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया था। स्कूटर की दुनिया में क्रांति से उन्होंने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा दिया था। राहुल बजाज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के दो बार (1979-80 और 1999-2000) प्रेसिडेंट भी चुने गए। इस दौरान उन्हें 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। उन्हें ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ नाम के फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
  5. कौन-कौन हैं राहुल बजाज के परिवार में?
    राहुल बजाज के 2 बेटे राजीव बजाज और संजीव बजाज (Rahul Bajaj Son हैं, जो कंपनी के मैनेजमेंट में हैं। वहीं उनकी बेटी सुनैना बजाज (Rahul Bajaj Family) की शादी मनीष केजरीवाल से हुई है, जो Temasek India के प्रमुख रह चुके हैं। राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज (Rahul Bajaj Wife) की मार्च 2013 में ही लंबी बीमारी के बाद जर्मनी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
  6. कितना पढ़े थे राहुल बजाज?
    10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 1958 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल (Rahul Bajaj Education) की। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया था।
  7. क्या करती है राहुल बजाज की कंपनी?
    राहुल बजाज की कंपनी का नाम बजाज ऑटो (Bajaj Auto) है। यह कंपनी दो-पहिया और तीन-पहिया गाड़ियां बनाती है, जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है। यह कंपनी मोटरसाइकिल, स्कूटर और ऑटो रिक्शा बनाती है। मोटरसाइकिल के मामले में यह कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं तीन-पहिया गाड़ियां बनाने में यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। दिसंबर 2020 में ही बजाज ऑटो ने 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप का आंकड़ा छू लिया, जिससे यह दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली दो-पहिया कंपनी बन गई है।
  8. और कौन-कौन से बिजनस हैं बजाज ऑटो के?
    ऑटो सेक्टर के अलावा बजाज कंपनी फाइनेंस में भी डील करती है। 26 मई 2008 को बजाज ऑटो लिमिटेड कंपनी तीन हिस्सों में बंट गई, जिसके बाद बजाज फिनसर्व लिमिटेड (BFL), बजाज ऑटो लिमिटेड (BAL) और बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (BHIL) कंपनियां बनीं।
  9. राजनीति में कितने एक्टिव थे राहुल बजाज?
    राहुल बजाज ने 2005 में बजाज ऑटो के चेयरमैन का पद छोड़ दिया। 2006 में वह राज्य सभा में सांसद के तौर पर चुने गए और 2010 तक देश की सेवा राजनीति में रहते हुए की। राजनीति की दुनिया में (Rahul Bajaj Political Journey) रहते हुए भी वह हर बात पर अपनी बेबाक राय देते रहे।
  10. किस वजह से इतना अधिक लोकप्रिय हैं राहुल बजाज?
    राहुल बजाज की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है बजाज का स्कूटर, जिसे उन्होंने आम आदमी की पहुंच में आने लायक बनाया। उसके बाद तो हर किसी की जुबां पर हमारा बजाज (Rahul Bajaj Hamara Bajaj) छाया रहता था। बजाज के स्कूटर की कितनी डिमांड थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उनके स्कूटर के लिए महीनों से लेकर सालों तक की 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

बीमा का परिचय

We are a group of who making efforts to help out future's insurance advisor to study well for irda exam for Life Insurance, Non life Insurance ( General Insurance) and Health Insurance. We are decided to provide well prepared material for insurance advisors which will be available to them at free of cost on their mobile phone, Tablet and on Desktop. After great success for IC33EXAM Application we are now introducing IC38EXAM Application with more services to our users at free of cost. 1.     बीमा का इतिहास:  ईसा पूर्ब 3000 वर्ष से ही बीमा किसी न किसी रूप में मान रहा है। 2.     वर्तमान में प्रचलित आधुनिक वाणिज्यिक बीमा कारोबार की शुरुआत के संकेत ,  लंदन के लॉयड कॉफी हाउस  में ढूंढे जा सकते हैं। 3.     वर्ष  1706  में लंदन में शुरू की गई एमिकेबल सोसाइटी फॉर परपीचुअल एश्योरेन्स ही विश्व की सर्वप्रथम जीवन बीमा कंपनी मानी जाती है। 4.     भारत:  आधुनिक बीमा की शुरुआत लगभग...

घर खरीदने के बजाय किराए पर रहें, इस तरह होगा लाखों रु का फायदा

घर खरीदने के बजाय किराए पर रहें, इस तरह होगा लाखों रु का फायदा एक घर का मालिक होना आम तौर पर हर भारतीय का सपना होता है। मगर महानगरों में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों ने लोगों को खरीदने के बजाय किराए पर लेने का विकल्प चुनने पर मजबूर कर दिया है। पर ये विकल्प बुरा नहीं है। बल्कि कुछ लोग जो एक घर खरीद सकते हैं, उनके लिए खरीदने और किराए पर लेने के बीच का चुनाव हमेशा कठिन होता है। दरअस इन दोनों विकल्पों के निश्चित रूप से अपने अपने फायदे और नुकसान भी हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप घर खरीदने के बजाय किराए पर लेकर लाखों रु का फायदा कर सकते हैं। घर खरीदने के फायदे पहले जानते हैं कि घर खरीदने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। यह सेफ्टी फील देता और घर का मालिक होना एक बड़ी बात है। किराया एक ऐसा खर्च है जो बिना किसी फिजिकल एसेट के हर महीने होता है। वहीं ईएमआई का भुगतान करने पर आपको घर भी मिलता है और एक साथ बड़ा खर्च भी नहीं होता। किराए पर घर लेने के साथ आपको अक्सर ट्रांसफर करना पड़ता है जिसमें बहुत अधिक समय, पैसा और ऊर्जा बर्बाद होती है, लेकिन घर के मालिक होने के मामले में ऐसा नहीं है। रिय...