सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर खरीदने के बजाय किराए पर रहें, इस तरह होगा लाखों रु का फायदा

घर खरीदने के बजाय किराए पर रहें, इस तरह होगा लाखों रु का फायदा

एक घर का मालिक होना आम तौर पर हर भारतीय का सपना होता है। मगर महानगरों में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों ने लोगों को खरीदने के बजाय किराए पर लेने का विकल्प चुनने पर मजबूर कर दिया है। पर ये विकल्प बुरा नहीं है। बल्कि कुछ लोग जो एक घर खरीद सकते हैं, उनके लिए खरीदने और किराए पर लेने के बीच का चुनाव हमेशा कठिन होता है। दरअस इन दोनों विकल्पों के निश्चित रूप से अपने अपने फायदे और नुकसान भी हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप घर खरीदने के बजाय किराए पर लेकर लाखों रु का फायदा कर सकते हैं।
घर खरीदने के फायदे

पहले जानते हैं कि घर खरीदने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। यह सेफ्टी फील देता और घर का मालिक होना एक बड़ी बात है। किराया एक ऐसा खर्च है जो बिना किसी फिजिकल एसेट के हर महीने होता है। वहीं ईएमआई का भुगतान करने पर आपको घर भी मिलता है और एक साथ बड़ा खर्च भी नहीं होता। किराए पर घर लेने के साथ आपको अक्सर ट्रांसफर करना पड़ता है जिसमें बहुत अधिक समय, पैसा और ऊर्जा बर्बाद होती है, लेकिन घर के मालिक होने के मामले में ऐसा नहीं है। रियल-एस्टेट निवेश एक सुरक्षित निवेश भी है।

किराए के मकान के फायदे

किराए पर लेने से ईएमआई भुगतान, हाउस टैक्स और अन्य कानूनी मुद्दों का बोझ नहीं पड़ता जो घर का मालिक बन पर होते हैं। किराए के मकान में आपका किराया 15-20 हजार रु हो सकता है। जबकि ईएमआई 35-40 हजार रु तक हो सकती है। आप ऑफिस के करीब या अच्छे स्कूलों के करीब किराए पर घर ले सकते है, लेकिन अपनी प्रॉपर्टी बजट के अंदर ऐसी जगह मिले, ये हो भी सकता है और नहीं भी।

कैसे बचेंगे लाखों

फंडा बहुत आसान है कि आपको घर खरीदने के लिए ईएमआई देनी है और किराए पर लेने के लिए किराया। किराए और ईएमआई के बीच का अंतर ऊपर बताए गए ऊदाहरण के आधार पर 20000 रु हो सकता है। ये कम-ज्यादा भी हो सकता है। यहां हम 20000 रु मान रहे हैं। अब यदि आप इस 20000 रु को हर महीने निवेश करें तो कुछ सालों में मालामाल बन जाएंगे।

41 लाख रु का फंड

यदि आप इस 20 हजार रु को हर महीने एसआईपी के जरिए किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो केवल 10 साल में आप 41.31 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। ये मैच्योरिटी राशि हमने 10 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर बताई है, जबकि आम तौर पर म्यूचुअल फंड से सालाना 12 फीसदी सालाना रिटर्न की उम्मीद की जाती है। इस 41.31 लाख रु में से आपका निवेश होगा 24 लाख रु और बाकी 17.31 लाख रु आपका मुनाफा होगा।

10 साल बाद घर खरीदें

यदि आप 10 साल बाद घर खरीदते हैं तो आपको कम अतिरिक्त पैसे की जरूरत होगी। आपको कम लोन लेना होगा। इससे आपकी ईएमआई कम होगी और ब्याज भी कम देना होगा। कुल मिला कर घर खरीदने के लिए 10 साल का इंतजार आपको काफी फायदा करा सकता है।

इ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।