सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंहगाई : मार न डाले।।

महंगे ईंधन से और भड़केगी  मंहगाई,  ऐसे पड़ता है आपकी जेब पर असर

अप्रैल में ग्रामीण महंगाई आठ फीसदी के पार पहुंची, ऊंचे परिवहन खर्च से बढ़ रही लाग, अप्रैल में शहरी महंगाई  7.09 फीसदी रही और  ग्रामीण महंगाई 8.38 फीसदी पहुंच गई। पेट्रोलियम पदार्थ 10 फीसदी महंगा होने

देश में महंगाई एक बार फिर बढ़ गई है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर आठ फीसदी के करीब पहुंच गई है जो पिछले साल के इसी माह से करीब दोगुना है। पिछले साल अप्रैल में खुदरा महंगाई 4.23 फीसदी पर थी। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई के आंकड़ों में शहरों के मुकाबले ग्रामीण महंगाई में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है। अप्रैल में शहरी महंगाई जहां 7.09 फीसदी है तो ग्रामीण महंगाई 8.38 फीसदी पर पहुंच गई है।

अप्रैल में महंगाई के आकंड़ों में आई बढ़त में बड़ा योगदान खाने पीने की चीजों का रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यूक्रेन संकट और समय से पहले तेज गर्मी शुरू हो की वजह से चीजें ज्यादा महंगी हुई है। आर्थिक विशेषज्ञ प्रणब सेन ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भी महंगाई पर लगाम लगाने के कदमों की शुरुआत करने में काफी देर कर दी है। उन्होंने कहा कि जो ब्याज दरों में बढ़त महंगाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए आरबीआई गवर्नर ने मई के शुरुआती दिनों में की है उसे दो महीने पहले कर देना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो मंहगाई के प्रबंधन में देश पहले से बेहतर स्थिति में होता।

अभी और सताएगी महंगाई 

आर्थिक विशेषज्ञ प्रणब सेन का कहना है कि रूस यूक्रेन युद्ध को देखते हुए जिस पैमाने पर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उनका महंगाई पर व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। साथ ही जिस हिसाब से गर्मी समय से पहले आई है उसकी वजह से फल और सब्जियों की फसल पर असर देखने को मिल रहा है और यहां महंगाई बढ़ी है। उनके मुताबिक महंगाई में तेजी की यह महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।


ईंधन से 
मंहगाई पर ऐसे होता है असर

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्यत: पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में 10 फीसदी की वृद्धि होती है तो खुदरा महंगाई करीब 0.8 फीसदी तक बढ़ जाती है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन की लागत बढ़ती है जिससे माल ढुलाई महंगी हो जाती है। भारत में किसी उत्पाद की लागत में करीब 14 फीसदी हिस्सा परिवहन का होता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल महंगा होने से खाद्य पदार्थों से लेकर सभी तरह के उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं।

महंगाई बढ़ने से उपभोक्ताओं को कई तरह से नुकसान होता है। खाने-पीने की वस्तुओं का अधिक दाम चुकाने के साथ कहीं आने-जाने के लिए भी किराये के रूप में ज्यादा राशि चुकानी पड़ती है। इसके अलावा आपकी बचत पर भी असर होता है। ऊंची महंगाई से खर्च बढ़ जाता है जिसकी वजह से आप कम बचत कर पाते हैं। रिजर्व बैंक ने इस माह की शुरुआत में अचानक रेपो दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा कर दिया। इससे सभी बैंकों को अपने कर्ज पर ब्याज बढ़ाना पड़ा। इसकी वजह से सभी तरह के कर्ज महंगे हो गए।

मंहगाई

आरबीआई और बढ़ा सकता है दरें

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले कहा गया है कि मुद्रास्फीति के उम्मीद से अधिक होने से मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। इसमें कहा गया है कि मौद्रिक नीति के और सख्त होने की संभावना है। इसमें अनुमान जताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की चार तिमाहियों में आरबीआई रेपो दर बढ़ाकर 5.4 कर सकता है। साथ ही विश्लेषकों का मानना ​​है कि दिसंबर 2023 तक यह दर 5.75% तक बढ़ सकती है जो पहले के अनुमान से 0.50 फीसदी अधिक है।मंहगाई




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवनबीमा पालिसी के अन्तरगत भुगतान

1.     दावा एक मांग है कि बीमा कंपनी को अनुबंध में निर्दिष्ट अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 2.     दावे दो प्रकार के हो सकते हैं: a.     बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर भी उत्तरजीविता दावे देय होते हैं और b.     मृत्यु दावा 3.     दावों के प्रकार : 4.     उत्तरजीविता लाभों का भुगतान 5.     पॉलिसी का समर्पण 6.     राइडर लाभ 7.     परिपक्वता दावा :   इस तरह के दावों में बीमा कंपनी अवधि के अंत में बीमाधारक को एक निर्धारित राशि का भुगतान करने का वचन देती है ,  अगर बीमाधारक योजना की पूरी अवधि में जीवित रहता है। इसे परिपक्वता दावे के रूप में जाना जाता है । a.     सहभागी योजनाः  किसी सहभागी योजना के अंतर्गत परिपक्कता दावे के रूप में देय राशि संचित बोनस सहित बीमा राशि होती है इसमें से बकाया रहा प्रीमियम तथा पॉलिसी ऋण ब्याज सहित कम कर दिया जाता है । b.    ...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5445741994229368"      crossorigin="anonymous"></script> मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना परिचय व आवश्यकता भारत का सामाजिक तानाबाना स्वयं में जटिल और संवेदी है। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पारिवारिक परिस्थितियां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनादिकाल से भेदभाव पूर्ण रही है। समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर निरन्तर प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस परिवेश के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हे...

योगी सरकार देगी एक एक हजार देखें किसे होगा फायदा

योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है।